इन राज्यों में एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट सबसे ज्यादा, देखें राज्यवार आंकड़े

इन राज्यों में एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट सबसे ज्यादा, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 60,074,174 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,416,292 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 455555 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 8718517 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 135715 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 9,309,787 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,082 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान 492 लोगों की मौत हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 39,379 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 93.64 फीसदी है। जबकि एक्टिव मरीज दर 4.89 फीसदी है। मृत्य दर 1.45 फीसदी है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 3.8 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देशभर में 11 लाख 31 हजार 204 सैंपल टेस्ट हुए हैं। अब तक कुल 13 करोड़ 70 लाख 62 हजार 749 टेस्ट की जांच की जा सकी है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है।

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 761 नए मामले सामने आए तथा महामारी से चार और मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद संक्रमण के कुल मामले 2.67 लाख के पार हो गए और मृतकों की संख्या 1,448 पर पहुंच गई।

नोएडा पुलिस ने कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर बिना मास्क के घूमने पर 1,281 लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिना मास्क बाहर घूमने पर 1,281 लोगों का बृहस्पतिवार को चालान किया।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

12615

846120

6970

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

130

4491

61

अरुणाचल प्रदेश

926

15229

49

असम

3285

207908

978

बिहार

5390

225602

1243

चंडीगढ़

1169

15612

270

छत्तीसगढ़

23957

204198

2801

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

33

3293

2

दिल्ली

38734

503717

8811

गोवा

1316

45340

685

गुजरात 

14529

185058

3922

हरियाणा

20778

203517

2316

हिमाचल प्रदेश 

7878

29020

599

जम्मू एंड कश्मीर 

5275

101363

1668

झारखंड

2169

105258

961

कर्नाटक

25335

842499

11726

केरल

64615

516978

2148

लद्दाख

961

7154

113

मध्य प्रदेश 

14199

182544

3209

महाराष्ट्र 

87014

1668538

46813

मणिपुर

3245

20798

249

मेघालय

947

10524

110

मिजोरम

431

3352

5

नागालैंड

1402

9595

63

ओडिशा

6102

308839

1704

पुडुचेरी

544

35687

609

पंजाब

7479

137089

4710

राजस्थान

27302

227408

2237

सिक्किम

268

4501

102

तमिलनाडु

11173

753332

11669

तेलांगना

10839

255378

1448

त्रिपुरा

741

31499

370

उत्तराखंड

4682

67119

1196

उत्तर प्रदेश 

25422

502353

7674

वेस्ट बंगाल

24670

437604

8224

भारत में कुल मामले

455555

8718517

135715


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।